फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctor's son kidnapped and demanded ransom of 3 lakhs, arrested in four hours

डाक्टर के बेटे को अगवा कर मांगी तीन लाख की फिरौती, गिरफ्तार.....

Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor's son kidnapped and demanded ransom of 3 lakhs, arrested in four hours
गुरुग्राम। नाथूपुर निवासी एक डॉक्टर के आठ वर्षीय बेटे को अगवा कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। स्कूल के मेनगेट से आरोपी ने बच्चेे को अगवा किया। रुपये नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार घंटे में आरोपी को चकरपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी बेरोजगार है और जुएं में हुए कर्ज को उतारने के लिए बच्चे को अगवाकर फिरौती की रकम मांगी थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से गोरीपुर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रहने वाले डॉ. मो. इदरीस अली नाथूपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। नाथूपुर सब्जी मंडी के पास उनका क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे पास के ही निजी स्कूल में पढ़ते हैं। आठ वर्षीय बेटा पहली कक्षा का छात्र है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनके पिता दोनों बच्चों को स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। स्कूल के गेट के अंदर पहुंचकर एक युवक उनके बेटे को स्कूल से अपने साथ ले गया। उसने टीचर से कुछ देर में बच्चेे को छोड़कर जाने की बात कही। स्कूल से परिजनों को कॉल गया तो परिजन स्कूल पहुंचे। बच्चेे का कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनके बेटे के अगवा होने की जानकारी दी और तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीएलएफ फेज तीन की पुलिस ने क्राइम ब्रांच, चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार के साथ करीब चार घंटे में सर्विलांस की मदद से आरोपी वरुण सिंह मूल निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश को चकरपुर से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर जुएं का कर्ज था। वह बेरोजगार था। उसे उतारने के लिए उसने बच्चेे को अगवा किया। एसएचओ डीएलएफ फेज तीन मनोज कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे में सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed