फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Do not step out of the house unnecessarily during the afternoon: Deputy Commissioner

दोपहर में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें : उपायुक्त

Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Do not step out of the house unnecessarily during the afternoon: Deputy Commissioner
पलवल। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से बचाव केवल सतर्कता और सावधानी से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास महसूस न हो। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और अन्य घरेलू पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी है। उन्होंने सलाह दी कि धूप में निकलते समय हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को टोपी, पगड़ी, दुपट्टे या छाते से ढककर रखें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच श्रमिकों को सीधे धूप में कार्य न कराया जाए तथा कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल और विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed