{"_id":"6af1d5d009e1cd9f1f0c5bea","slug":"diwali-when-the-city-was-adorned-with-lights-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106867-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिवाली...जब रोशनी से सज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिवाली...जब रोशनी से सज उठा शहर
विज्ञापन
शहर के लोगों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, देर रात तक गूंजती रही पटाखों की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोशनी के महापर्व दीपावली पर साइबर सिटी गुरुग्राम पूरी तरह प्रकाश में नहाया नजर आया। सेक्टरों से लेकर न्यू गुरुग्राम की ऊंची सोसाइटियों तक, हर कोना रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों की जगमगाहट से सराबोर था। शहर में इस कदर रौनक थी मानों स्वर्ग की सुंदरता धरती पर सिमट आई हो, जहां लोगों ने पारंपरिक आस्था और सामूहिकता के साथ खुशियों का यह त्योहार मनाया। लोगों ने घरों में लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजन किया। फूलों और पत्तियों के तोरण से घर सजाएं, सुंदर रंगोली बनाई। एक दूसरे के घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
महालक्ष्मी मंदिरों में हुई पूजा अर्चना
शहर के दो महालक्ष्मी मंदिरों में दिवाली पर महालक्ष्मी का विशेष अभिषेक और दीप दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुद्वारा रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर के महालक्ष्मी मंदिर में सुबह मां लक्ष्मी का अभिषेक और पूजा के कार्यक्रम संपन्न हुआ। सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में वैश्य समाज के लोगों ने नील कमल अनुष्ठान और पूजन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर दीपक जलाए
बंगाली समुदाय ने विधि विधान से की काली पूजा
शहर के बंगाली समुदाय ने दिवाली की रात काली पूजा का आयोजन किया। बंगाल में दिवाली की रात काली पूजा करने का विधान है। सेक्टर 30 स्थित जलवायु टावर में पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा समिति ने मां काली की पूजा की। सेक्टर-56 में बांगिया परिषद की ओर से मूर्ति स्थापित कर काली पूजा की गई। डीएलएफ फेज वन सामुदायिक भवन में डीएलएफ दुर्गा पूजा समिति की ओर से काली पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार को मां काली की मूर्ति का विसर्जन कृत्रिम तालाब बनाकर इको फ्रेंडली तरीके से किया गया।