फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divya Pahuja Murder Difference between hotel owner statement and Balraj Gill story SIT will make face to face

Divya Pahuja: होटल मालिक के बयान और बलराज की कहानी में अंतर; अब इन 10 सवाल के जवाब के लिए SIT अपनाएगी ये तरीका

Sat, 13 Jan 2024 11:26 AM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jan 2024 11:26 AM IST
सार

होटल मालिक के बयान और बलराज गिल की कहानी में अंतर मिल रहा है। ऐसे में होटल मालिक और बलराज का एसआईटी आमना-सामना कराएगी।

विज्ञापन
Divya Pahuja Murder Difference between hotel owner statement and Balraj Gill story SIT will make face to face
Model Divya Pahuja murder - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक और दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल की ओर से पुलिस को दिये जा रहे बयान की क्रास चेकिंग होगी। दोनों की कहानी में अंतर है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या के कारण जानने से लेकर उसके शव को ठिकाने लगाने वाले की भूमिका की जांच कर रही है। दस दिन पहले दिव्या पाहुजा की हुई हत्या के बाद से कमिश्नरी की पुलिस उसके शव को तलाशने में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस को पहले उसके शव को ठिकाने लगाने के वाले बलराज गिल की तलाश थी। अब वह गिरफ्तार हुआ है तो उससे होने वाले सवालों के जवाब का मिलान होटल मालिक अभिजीत की ओर से दिये गए बयान से आमने-सामने बैका कर मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराज गिल ने पुलिस को गुमराह करने का किया पूरा प्रयास
दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल ने पूरी जांच के दौरान पुलिस को गुमराह किया। उसके फरार होने के कारण ही दिव्या की हत्या के सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं था।

दिव्या की हत्या से जुड़े 10 सवाल
बलराज गिल जिस मिनी कूपर कार से दिल्ली से गुरुग्राम आता है। उसमें इतनी बड़ी रकम क्यों छोड़ी जाती है।
मुनक नहर में शव को ठिकाने लगाने के बाद 64 किमी की दूरी तय करके पटियाला में बीएमडब्ल्यू कार खड़ी की जाती है।
 

हत्या होटल में होती है और कारतूस पटियाला में कार में मिलता है।
मेघा को अचानक हत्या के बीच क्यों लाया जाता है। जबकि दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान कुछ खास हाथ नहीं लगता है।
 

बलराज गिल को अगर जहाज पकड़ कर विदेश जाना था तो वह कोलकता क्यों गया। वह और भी एयरपोर्ट से जा सकता था।
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा की हत्या होती है, शव पंजाब में ठिकाने लगाया जाता है। शव पूरी तरह से नष्ट हो जाए उसके आरोपी पुलिस टीम को चकमा देते हैं।
 

अलग-अलग प्रदेश में लोकेशन देकर पुलिस टीम को भटकाते रहे आरोपी।
रवि बंगा अब संदिग्ध हालत में गायब है। कुछ सवालों के जवाब उस पर डाल कर जांच को प्रभावित किया जा सकता है।
12 बजे दिव्या पाहुजा को अपने घर पहुंचना था तो पांच घंटे तक वह होटल में क्यों रूकी, इस दौरान क्या हुआ। इस सवाल का जवाब उसके परिजनों के पास नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed