{"_id":"659e5fddbf352c0b1108f3ba","slug":"divya-pahuja-murder-abhijeet-s-girlfriend-megha-presented-in-court-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Divya Murder: अभिजीत की गर्लफ्रेंड 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दिव्या के शव की सूचना देने पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Divya Murder: अभिजीत की गर्लफ्रेंड 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दिव्या के शव की सूचना देने पर 50 हजार का इनाम
Wed, 10 Jan 2024 02:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस ने दिव्या पाहुजा के शव के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल और उसके साथी पर भी पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिव्या हत्याकांड में एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। सीआईडी सेक्टर 17 की टीम ने होटल मालिक अभिजीत सिंह की गर्लफ्रेंड मेघा को अदालत में किया पेश। अदालत में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि अभिजीत के साथ पिस्टल व मोबाइल फेंकने में मेघा कार में बैठी थी। मेघा की निशान देही पर अब तक कोई सबूत बरामद नहीं हुए हैं। वह दो दिन की पुलिस डिमांड पर थी।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा पुलिस ने दिव्या पाहुजा के शव के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल और उसके साथी पर भी पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
मेघा ने देखी थी दिव्या की लाश
पुलिस ने बताया कि मेघा फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी थी। उस दौरान उसकी अभिजीत से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने मेघा से मदद मांगी थी। पुलिस की पूछताछ में मेघा से स्वीकारा किया था कि उसने होटल के कमरे में दिव्या की लाश देखी थी। पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि वह साइको था। आवेश में उसने दिव्या को गोली मार दी। उसकी मौत हो जाने के बाद सबूत नष्ट करने के लिए लोगों से मदद मांगी। 11 बजे रात को शव बाहर निकल जाने के बाद उसने नशे का एक डोज और लिया था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह बेसुध था।
अभिजीत ने हत्याकांड के सबूत मिटाए
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था।