{"_id":"6ae9ca76aa24fb8f190c2372","slug":"district-markets-illuminated-by-the-radiance-of-deepotsav-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106312-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीपोत्सव की चमक से रोशन हुए जिले के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीपोत्सव की चमक से रोशन हुए जिले के बाजार
विज्ञापन
करण। दिवाली के लिए जिले के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ वाली खबर के लिए
पूजा सामग्री, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की आवाजाही
नंबर गेम - 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली के त्योहार को लेकर गुरुग्राम के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है, जहां तैयारियों और खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सदर बाजार, सेक्टर-14 और सेक्टर-56 जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर ग्राहकों की बढ़ती संख्या से व्यापारी बेहद उत्साहित हैं। इस बार बाजारों में न केवल नए कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी मांग है, बल्कि पूजा सामग्री, मूर्तियों, दीयों और ड्राई फ्रूट्स की भी जमकर बिक्री हो रही है। गुड़गांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशनलाल मंगला के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में शहर में करीब 500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापार में आ रही इस तेजी से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाजारों में बढ़ी खरीदारों की भीड़
दिवाली पर पूजा सामग्री की मांग हर साल बढ़ती है। इस बार भी लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीपक और पूजा की अन्य वस्तुएं खरीदने पहुंच रहे हैं। - करण, पूजा सामग्री विक्रेता
बाजार में परिवारों के साथ खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की कपड़ों की मांग बढ़ी है। - अमर, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
एलईडी और घरेलू उपकरणों की मांग बढ़ रही है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं। त्योहार के दौरान बिक्री में और इजाफा होने की संभावना है। - साहिल जैन, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार
लोग घरों में इस्तेमाल के साथ रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानों पर विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध कराए गए हैं। - किशन, ड्राई फ्रूट्स विक्रेता