फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District-Level Yoga Olympiad Concludes

Gurugram News: जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड संपन्न

Wed, 06 May 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
District-Level Yoga Olympiad Concludes
नूंह। जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड 2026 का आयोजन 4 से 5 मई 2026 तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-1 में सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न खंडों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए गए थे। इस अवसर पर पूर्व हसला प्रधान उषा ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, क्रीड़ा भारती की जिला प्रधान डॉ. कुसुम मलिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक जिला अधिकारी (खेल) डॉ. अमित कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में देवेंद्र, कनीराम, राजबीर, किरण और अंकित (सभी डीपी) ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जबकि डाइट मालव से वरिष्ठ प्रवक्ता रमजान ने ऑब्जर्वर के रूप में भागीदारी की। विद्यालय की ओर से श्री प्रवीण और गौरव सिंगला (प्रवक्ता) सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed