Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District gripped by toxic air; Sector 51 is the most polluted area.

Gurugram News: जहरीली हवा की चपेट में जिला, सेक्टर-51 सबसे ज्यादा प्रदूषित

Tue, 17 Nov 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
District gripped by toxic air; Sector 51 is the most polluted area.
Photo Title
नवंबर में अब तक एक भी दिन लोगों को नसीब नहीं हुई साफ हवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नवंबर महीने की शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। प्रशासन की सख्त पाबंदियां लागू होने के बावजूद शहर की आबोहवा में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। नवंबर में अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब शहरवासियों को साफ हवा नसीब हुई हो।
टेरी ग्राम में 298 एक्यूआई दर्ज
शहर के चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों में सेक्टर-51 की हवा सबसे ज्यादा खराब और जहरीली दर्ज की गई। मंगलवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो शहर में सर्वाधिक है। इसके अलावा अन्य इलाकों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही। टेरी ग्राम में 298, ग्वाल पहाड़ी में 282 और विकास सदन में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम का औसत एक्यूआई 290 रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को गुरुग्राम का औसत एक्यूआई 290 रहा। वहीं, पचगांव में 285 और मानेसर में 202 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद में 213, दिल्ली में 204, गाजियाबाद में 176 और नोएडा में 155 एक्यूआई दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में धूल और प्रदूषण के सूक्ष्म कण बढ़ने के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जहरीली हवा का सबसे ज्यादा और सीधा असर सांस की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed