फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District emerges as overall winner in DAV state-level sports competition.

Gurugram News: डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिला ओवरऑल विजेता

Fri, 02 Oct 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
District emerges as overall winner in DAV state-level sports competition.
एरोबिक्स, हैंडबॉल और क्रिकेट में जिले के स्कूलों ने जीते कई खिताब
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। गुरुग्राम क्लस्टर की ओर से 30 सितंबर और एक अक्तूबर को डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। एरोबिक्स के अंडर-19 बालिका टीम वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरुग्राम पहले, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल दूसरे और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत वर्ग में कुरुक्षेत्र की अंशिका विजेता और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की नव्या उपविजेता बनीं।



अंडर-17 बालिका टीम वर्ग में भी सेक्टर-49 गुरुग्राम ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका टीम वर्ग में सेक्टर-49 गुरुग्राम और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। एरोबिक्स अंडर-19 बालक टीम वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल विजेता, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र प्रथम उपविजेता रहा।
विज्ञापन




अंडर-17 बालक टीम वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल विजेता, कुरुक्षेत्र प्रथम उपविजेता और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला द्वितीय उपविजेता रहा। व्यक्तिगत वर्ग में अंबाला के अभिनव तिवारी विजेता और कुरुक्षेत्र के आरव प्रथम उपविजेता रहे। हैंडबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी एनएच-3 एनआईटी फरीदाबाद विजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल गुरुग्राम विजेता रहा। वहीं अंडर-17 और अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल गुरुग्राम विजेता रहा। क्रिकेट अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम विजेता। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम विजेता। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed