फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District curfew continues even after 6 days of violence, 56 FIRs registered, 145 people arrested

Gurugram News: हिंसा के 6 दिन बाद भी जिले के कर्फ्यू जारी, 56 एफआईआर दर्ज 145 लोग गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
District curfew continues even after 6 days of violence, 56 FIRs registered, 145 people arrested
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 10 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हिंसा के 6 दिन बाद भी जिले के कर्फ्यू जारी है। हालांकि कर्फ्यू में शनिवार को भी ढील दी गई। यह ढील दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक जरूरी सामान की खरीदारी को लेकर जिलाधीश द्वारा दी गई। लेकिन नहीं मैं अधिकांश दुकानें बंद रही जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा का सामान खरीदने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
वहीं फिलहाल ब्रजमंडल हिंसा मामले में अब तक 56 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ इन मामलों में 145 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं। इस हिंसा में अब तक 88 लोगों के घायल होने की बात सामने आई हैं। फिलहाल यहां स्थित नियंत्रण में है। दूसरी ओर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की है। इस संदर्भ में साइबर थाना नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। खास बात यह है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कुछ लोग अभी भी सोशल मीडिया पर दोनों तरफ से अफवाह फैला रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग सड़क के किनारे महिला व बच्चों के कपड़ों को दिखा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ महिलाओं के साथ जबरदस्ती की गई है और कुछ महिलाएं गायब है हालांकि पुलिस के पास इस तरह की ना तो कोई शिकायत है और ना ही किसी प्रकार का कोई शव मिला है। हालांकि कुछ जानकार इसे एक समुदाय द्वारा फैलाई जा रही अफवाह बता रहे हैं।
विज्ञापन


दंगाइयों पर कार्रवाई जारी
पुलिस प्रशासन द्वारा दंगाइयों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है इसके लिए अभी टीमें लगी हुई है साथ ही जिन लोगों की इस मामले में संलिप्तता के तथ्य मिल रहे हैं उनके निर्माणों को मिटाया जा रहा है जानकारी के मुताबिक करीब 30 टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुई है जो विभिन्न अंगों से जांच का आरोपियों को पकड़ रहे हैं इसके अलावा खुफिया तंत्र इस दंगे में शामिल लोगों की पहचान व जानकारी लेने में जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली हो गए लोगों के घर

पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते शहर में एक समुदाय के अधिकांश घर खाली हो गए हैं। इन घरों में से युवा भागे हुए हैं। घर पर महिलाएं हैं। नूंह की हिदायत कॉलोनी, वार्ड एक, दो, तीन सहित नंगली, खेडला, मुरादाबाद, ऊंटका, मेवली, नलहड़, अड़बर, सलाहेड़ी सहित काफी गांव के लोग हैं।


इस मामले में जो भी दोषी है उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा निर्दोष को उठाया नहीं जाएगा जो लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उससे पूरी शक्ति के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed