फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Disease Breeds on the Streets... Filth Robs People of Their Peace

Gurugram News: सड़कों पर पनप रही बीमारी...गंदगी ने छीना लोगों का चैन

Mon, 13 Apr 2026 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Disease Breeds on the Streets... Filth Robs People of Their Peace
वार्ड नंबर-5 और 6 में 20 दिन से सड़कों पर जमा है सीवर का पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड नंबर-5 और 6 में 20 दिन से सीवर का पानी सड़कों पर जमा है। इसमें मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। गंदे पानी के एकत्रित होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, नागरिकों ने इस समस्या की शिकायत नगरपरिषद व पब्लिक हैल्थ विभाग को लिखित व मौखिक रूप से कर दी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, नागरिकों ने समस्या का समाधान न किए जाने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि गंदगी ने उनका चैन ही छीन लिया है।

वार्ड नंबर-5 और 6 फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित आश्रम के पास करीब 20 दिन से गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। नागरिकों का आरोप है कि नगरपरिषद विभाग ने बगैर सरकारी अनुमति के नालियों को मेन सीवरों में जोड़ दिया है, जिससे सीवर लाइनें चॉक हो जाती हैं। इसके अलावा परिषद ने अधिकांश नालियों को पूर्ण रूप से बंद कर डाला है। इसके कारण पानी निकासी ठप होकर रह गई है और गंदा पानी सड़कों पर खड़ा हुआ है। नागरिक अरुण, राकेश और संजय आदि ने बताया कि समस्या को दुरुस्त कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से नगरपरिषद व पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी अवगत किया जा चुका है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई खुर्शीद बताते हैं कि गंदे पानी को मोटर लगाकर निकाल दिया गया है। सीवर में आए कचरे को भी टीम निकालने की कोशिश में जुटी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह समस्या परिषद द्वारा नालियों को मेन हाल में जोड़ने के कारण पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed