फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discovery of unidentified elderly man's body at Bhiwadi border causes a stir in the area; police working to establish identity.

Gurugram News: भिवाड़ी बॉर्डर पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jul 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Discovery of unidentified elderly man's body at Bhiwadi border causes a stir in the area; police working to establish identity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिवाड़ी सीमा के निकट स्थित बेरियल के पास एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि साहिल अस्पताल के नजदीक भिवाड़ी बेरियल पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की स्थिति की जांच की गई, जहां उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed