फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dirt-free India campaign will run in the district till August 15

15 अगस्त तक जिले में चलेगा गंदगी मुक्त भारत अभियान

Tue, 11 Aug 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Dirt-free India campaign will run in the district till August 15
गुरुग्राम। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में एक सप्ताह तक गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 8 अगस्त से हो गई है, जो 15 तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय और हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गंदगी मुक्त भारत अभियान को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत सभी सरपंचों के साथ ई-रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए प्लास्टिक को इकट्ठा किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसे जनजागृति मुहिम बनाने के लिए गांवों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संदेश के साथ वॉल पेंटिंग दिवस मनाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मोबाइल अकादमी की शुरूआत करते हुए सभी पंचायतों में श्रमदान कर सार्वजनिक भवनों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बारिश का मौसम है इसलिए वन विभाग के साथ तालमेल कर सभी गांवों में पौधरोपण भी किया जाएगा तो वहीं शिक्षा विभाग छठी से 8वीं तक के बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाएगा। 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई और स्वच्छता की मुहिम भी चलाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम के साथ तालमेल करके कार्यों के बारे में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed