{"_id":"68e26351b7408fcc5506647b","slug":"directorate-of-education-issues-instructions-regarding-aadhaar-update-of-students-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69014-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छात्रों के आधार अपडेट को लेकर शिक्षा निदेशालय के निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छात्रों के आधार अपडेट को लेकर शिक्षा निदेशालय के निर्देश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा निदेशालय ने मिशन अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के तहत स्कूलों में पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान के माध्यम से लंबित बायोमेट्रिक अपडेट कार्यों को पूरा किया जाएगा।
निदेशालय की ओर से एमबीयू लंबित स्कूलों की पहचान की जा चुकी है और एजेंसियों व सीएससी के सहयोग से आधार ऑपरेटरों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही सात से 15 वर्ष के बच्चों के लिए एमबीयू सेवा एक वर्ष तक निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
निर्देशों के मुताबिक स्कूल हेड को अपने विद्यालय में एमबीयू कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करना होगा। उन्हें रोस्टर के अनुसार आधार ऑपरेटर के आगमन से एक दिन पहले व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा तथा सभी शिक्षकों व छात्रों को इस बारे में सूचित करना होगा ताकि छात्र समय पर आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।
विज्ञापन
यदि आधार ऑपरेटर निर्धारित दिन पर बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है तो स्कूल प्रमुख को इसकी सूचना तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी देनी होगी।