फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dilapidated service road being spruced up.

Gurugram News: जर्जर सर्विस रोड का किया जा रहा शृंगार

Sun, 28 Jun 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated service road being spruced up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास पचगांव चौक पर सर्विस रोड की जर्जर हालत के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब इस सड़क का शृंगार किया जा रहा है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सर्विस रोड के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही सड़क किनारे नालों का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है और वाहनों को भी नुकसान होता है लेकिन अब कंक्रीट से मजबूत सड़क बनाई जा रही है, जिससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिलेगी।

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, सर्विस रोड को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को बोला गया है। सड़क जर्जर व गड्ढे होने के कारण लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था। रात के समय और भी ज्यादा परेशानी होती थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि सर्विस रोड पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही बरसाती नाले का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed