{"_id":"685af473d64d9fba1c070387","slug":"dialysis-and-blood-bank-facilities-will-be-available-in-esic-hospital-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60743-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईएसआईसी अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस व ब्लड बैंक की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईएसआईसी अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस व ब्लड बैंक की सुविधा
विज्ञापन
मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपातकालीन स्थिति में तुरंत रक्त मिलेगा
राज्य सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पिछले 15 वर्षों से यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है, जिस कारण मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
खासकर ब्लड की जरूरत होने पर मरीजों को अन्य अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू करने और ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने की तैयारी कर ली है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यहां डायलिसिस मशीनें लगाई जाएंगी और ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल यूनिट लगाने के लिए जरूरी मशीनें अस्पताल में आ गई हैं। यूनिट तैयार होते ही मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपातकालीन स्थिति में तुरंत खून उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना करीब 800 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिले में गिग वर्कर्स और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सुविधा शुरू होने से हजारों मरीजों को फायदा मिलेगा।
ईएसआईसी अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट अनीता मिड्डा ने बताया कि भविष्य में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा ताकि मरीजों को समुचित इलाज मिल सके और उन्हें दूसरे अस्पतालों में भटकना न पड़े। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि अस्पताल की सेवाओं में भी गुणवत्ता बढ़ेगी।
मैटरनिटी लीव के दौरान मिलेगी आर्थिक मदद
ईएसआईसी अस्पताल में गर्भवती कामकाजी महिलाओं के लिए खास सुविधा का प्रावधान है। इसके तहत मैटरनिटी लीव के दौरान छह महीने की छुट्टियों पर 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह लाभ केवल ईएसआईसी से पंजीकृत और पात्र महिलाओं को मिलेगा। हर महीने लगभग 100 से अधिक डिलीवरी की जाती हैं। योजना का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को वित्तीय सहारा देना और उनकी सेहत का ख्याल रखना है। साथ ही अस्पतालों में नियमित जांच, दवाइयों और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुफ्त में दी जाएंगी।