फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dialogue organized in Millennium City, crowd gathered... tremendous enthusiasm among people

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में आयोजित हुआ संवाद, उमड़ा हुजूम... लोगों में जबरदस्त उत्साह

Tue, 03 Sep 2024 04:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Dialogue organized in Millennium City, crowd gathered... tremendous enthusiasm among people
मिलेनियम सिटी में आयोजित हुआ संवाद, उमड़ा हुजूम... लोगों में जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन

- देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों से रू-ब-रू हुए लोग
- हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों से विशेषज्ञों को सुनने पहुंचे श्रोता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम में सोमवार आयोजित हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखते ही बना।सुबह साढे़ आठ बजे से ही संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गुरुग्राम से ही नहीं बल्कि, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों से रू-ब-रू हुए। गुरुद्रोण की नगरी में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यात्म, आर्थिक, संस्कृति और विकास जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ।युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
संवाद में धर्म, अध्यात्म के जरिए जहां जीवन में शांति लाने से चर्चा शुरू, वहीं प्रदेश के विकास, राजनीति, औद्योगिक विकास, खेल, शिक्षा, फिल्म आदि पर सत्र आयोजित किए गए। हर सत्र में विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। वक्ताओं ने हर क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने के लिए बेबाकी से अपनी राय रखी। वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में अपार संभावनाएं हैं। खेल, शिक्षा क्षेत्र के अलावा उद्योगों के लिए प्रदेश बेहद मुफीद है। इसमें चुनावी माहौल में सीएम ने अपनी भाजपा सरकार के दस साल के साथ अपने 130 दिनों के दौरान किए गए विकास की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उनसे पहले प्रदेश के सीएम रहे मनोहर लाल के नेत़ृत्व में प्रदेश में विकास के काफी कार्य हुए हैं। संवाद कार्यक्रम में उन्हें विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में विपक्ष के झूठ को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह झमाझम हुई बारिश के बीच लोग पूरी उत्साह के साथ अमर उजाला कार्यक्रम में पहुंचे। बारिश के बावजूद खचाखच भरे हाल में श्रोताओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि वह इस कार्यक्रम को लेकर कितना संजीदा थे। सुबह से शाम तक श्रोताओंं की भारी भीड़ कार्यक्रम में मौजूद रही। श्रोताओं ने गंभीरता से विशेष वक्ताओं के विचारों को सुना। कार्यक्रम में फरीदाबाद, रेवाड़ी, नारनौल, रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र समेत दिल्ली और नोएडा के विभिन्न वर्गाें के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्योग संगठन, पूर्व सैनिक, शिक्षक एसोसिएशन, महिला संगठन, धार्मिक संगठनों से जुड़े लाेग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सत्र बदलते रहे, कम नहीं हुआ श्रोताओं का उत्साह:
दिल्ली-जयुपर हाईवे स्थित क्राउन प्लाजा का नजारा सोमवार को बदला हुआ था। गेट के बाहर से लेकर अंदर तक गाड़ियों की लंबी कतार आयोजन की सफलता को बयां कर रही थी। प्रदेश भर के प्रतिष्ठित नागरिक और प्रदेश के विकास की इबारत वाला हर चेहरा हाल में नजर आ रहा था। एक के बाद एक सत्र का आयोजन होता रहा, लेकिन श्रोताओं का उत्साह कमजोर नहीं पड़ा। पहले सत्र में बीके शिवानी ने लोगों को अध्यात्म के बारे में लोगों को बताया। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सीएम नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, अभिनेत्री कंगना रनौत, मोटिवेशन स्पीकर नित्यानंद चरण दास, एजुकेशनिस्ट एवं संस्थापक सुपर-30 आनंद कुमार, भारतीय हॉकी खिलाड़ी शमशेर सिंह ने भी प्रेरक बातें बताई। कार्यक्रम में अंत में स्टैंडप कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने एक से बढ़कर कार्यक्रम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed