{"_id":"69f5e686e09706e4f70603ca","slug":"dfgs-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123835-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑपरेशन क्लीन के तहत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑपरेशन क्लीन के तहत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए पलवल और हथीन की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 302.76 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
सीआईए पलवल प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार, टीम ने कल्याण एन्क्लेव निवासी विवेक उर्फ ललित को काबू कर उसके पास से 45.30 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथी सचिन उर्फ टुन्नू, निवासी प्रेम विहार कॉलोनी, को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत शहर थाना में मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, सीआईए हथीन टीम ने भी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के सुनारी गांव निवासी अजरू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 257.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।