{"_id":"69fa415300b8c06b6a02db54","slug":"development-works-in-sector-29-will-not-be-neglected-dr-anupama-malik-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86965-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-29 के विकास कार्यों की नहीं होगी अनदेखी : डॉ. अनुपमा मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-29 के विकास कार्यों की नहीं होगी अनदेखी : डॉ. अनुपमा मलिक
विज्ञापन
अतिक्रमण, सीवर, बारिश के पानी की निकासी से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी-2 डॉ. अनुपमा मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को सेक्टर-29 के विकास कार्यों को लेकर सेक्टर की आरडब्ल्यूए एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सेक्टर के विकास के लिए प्रारूप तैयार किया गया और सीवर व्यवस्था व बारिश के पानी की निकासी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने सेक्टर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। इस पर डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि सेक्टर की सफाई व्यवस्था के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी एसोसिएशन सदस्यों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में सेक्टर-29 में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने का अवसर दिया जा रहा है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अगले सप्ताह विभागीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, बाहरी लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने की बात कही गई। एसोसिएशन की ओर से नरेंद्र अरोड़ा, अशोक वर्मा, कर्नल सैनी, सुनील, अमित ठाकरान मौजूद रहे।