फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Developers did not hand over plots in Brahma City even after ten years

ब्रह्मा सिटी में डवलेपर्स ने दस साल बाद भी नहीं सौंपे प्लॉट

Fri, 22 Oct 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Developers did not hand over plots in Brahma City even after ten years
ब्रह्मा सिटी में खरीदने के बाद भी प्लॉट नहीं मिले पर डेवलपर के खिलाफ डीटीपी कार्यालय पहुंचे खरीद? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। क्रिस रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड की सेक्टर-60 से 65 के बीच डेढ़ सौ एकड़ में फैली ब्रह्मा सिटी में डवलेपर ने खरीदारों को दस साल बाद भी प्लॉट नहीं सौंपे हैैं। 400 से अधिक खरीदार प्लॉट पाने के लिए सालभर से डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (डीटीपी), हरेरा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को वे एक बार फिर एकत्रित होकर डीटीपी कार्यालय पहुंचे और जल्द से जल्द प्लॉट दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्रह्मा सिटी में प्लॉट खरीदने वालों में अक्षय भाटी ने बताया कि क्रिस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित खटियाल ने सेक्टर-60 से 65 के बीच 151 एकड़ जमीन पर यह प्रोजेक्ट 2009 में शुरू किया था। 2010 तक यहां 400 से ज्यादा लोगों ने 30 से लेकर 40 हजार रुपये गज के हिसाब से प्लॉट खरीदे। डवलेपर को 2013 तक इस जमीन पर सीवर लाइन, वाटर लाइन, रोड नेटवर्क, बिजली लाइन आदि का काम पूरा करने के बाद प्लॉट सौंपने थे। 2016 तक भी जब उनकी संपत्ति उन्हें नहीं मिली तो इसकी शिकायत डीटीपी विभाग में की गई। इसके बाद बिल्डर बार-बार आश्वासन देकर समय मांगता रहा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को डीटीपी विभाग पहुंचे खरीदारों ने अधिकारियों के मौके पर न मिलने पर कार्यालयों में शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जमीन मिल गई तो अब तक बन गए होते घर
खरीदारों ने बताया कि क्रिस रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड को ब्रह्मा सिटी को डवलेप करने के नाम पर फॉरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) में न्यूयार्क से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। इसके बाद भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया गया है। प्रोजेक्ट की जमीन डेढ़ सौ एकड़ से घटकर अब 141 एकड़ रह गई है। इसमें 72 एकड़ पर खरीदारों के प्लॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन समय से दी गई होती तो लोगों ने यहां घर बना लिए होते। अब डवलेपर अन्य डवलेपर के साथ साठगांठ कर लोगों को प्लॉट की जगह पर कम जगह में बने फ्लैट देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभागों से अनुमति मांग रहा है। वहीं खरीदारों की मांग है कि उन्हें उनके प्लॉट ही सौंपे जाएं। शिकायत लेकर डीटीपी विभाग पहुंचने वालों में खरीदार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी सिंघला, नरेश गर्ग, जतिन अरोड़ा, अनिल वर्मा और प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed