{"_id":"5dbf04ca8ebc3e01536a172c","slug":"destrocted-by-monkies-kendriya-vihar-residents-protest-against-rwa-gurgaon-news-noi4708662137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार निवासियों ने किया आरडब्ल्यूए का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार निवासियों ने किया आरडब्ल्यूए का घेराव
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार के स्थानीय निवासियों से बंदरों से परेशान होकर आरडब्ल?
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार निवासियों ने किया आरडब्ल्यूए का घेराव
विज्ञापन
गुरुग्राम। बंदरों से परेशान केंद्रीय विहार फ्लैट वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों ने रविवार को आरडब्ल्यूए का घेराव किया। लोगों ने आरडब्ल्यूए सहित नगर निगम को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी, लेकिन समस्या पर कोई समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय निवासी एकता, संतोष, सुमित, भूपेंद्र, हरिसिंह सहित अन्य ने बताया कि उनकी सोसाइटी में बंदरों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। लोग न तो घर के बाहर निकल पा रहे हैं और न ही अपने बच्चों को खेलने के लिए भेज पाते हैं। पिछले दिनों सोसाइटी की एक महिला को बंदर ने काट लिया। बंदरों से निजात दिलाने के लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने आरडब्ल्यूए के प्रधान अभय राज सिंह को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को करीब 150 स्थानी लोगों ने एकत्र होकर आरडब्ल्यूए व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरडब्ल्यूए को ज्ञापन सौंपकर बंदरों से मुक्ति दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सोसाइटी के बच्चे भी मौजूद रहे। वहीं नगर निगम के सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए ठेकेदार ने 4 टीमें लगाई हुई हैं। जिस क्षेत्र से शिकायत आती है वहां टीम भेज दी जाती है। सेक्टर-56 केंद्रीय विहार सोसाइटी से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अब सूचना मिल गई है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।