फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Despite there being no teacher in the school, the exam result is 100%

Gurugram News: स्कूल में अध्यापक नहीं होने के बाद भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Thu, 15 May 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Despite there being no teacher in the school, the exam result is 100%
30 छात्राओं में से 18 छात्राएं प्रथम श्रेणी में, 12 छात्राओं ने प्राप्त की द्वितीय श्रेणी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। अध्यापकों की कमी के बाद भी शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शत प्रतिशत परिणाम के बाद जहां स्कूल की छात्राएं बेहद उत्साहित हैं। वहीं अध्यापकों की कमी के बावजूद शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम से स्कूल की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। 12वीं कक्षा के परिणाम में नूंह जिला सबसे फिसड्डी रहा हो लेकिन स्कूल की छात्राओं ने सेल्फ स्टडी कर बिना अध्यापकों के बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य जीवनलाल ने छात्राओं का का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन लाल ने बताया स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली नाजिया ने 500 में से 369 अंक प्राप्त किए हैं। सवालिया ने 364, ईसरत ने 559 अंक प्राप्त किए हुए हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। अगर परिवार का साथ रहा तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। -नाजिया


आगे पढ़ाई जारी रखेंगे। भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करूंगी। - सवालिया


अध्यापकों की कमी के बाद भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। जिले में शिक्षकों की समस्या है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देंगे।- इशरत
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो कैप्शन- 12 वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का मुंह मीठा कराते प्रधानाचार्य जीवन लाल।
------------------------------
डीएवी स्कूल नूंह का अच्छा रहा परिणाम

नूंह। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस नूंह का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 12वीं कक्षा की छात्रा साहीन ने कला संकाय में 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। दूसरी तरफ कक्षा दसवीं के छात्र भविष्य ने 97 प्रतिशत, नमन जैन 94.4 प्रतिशत, सौरभ 92 प्रतिशत, निशांत 89 प्रतिशत, साक्षी 86.6 प्रतिशत, मो. अनस 86.2 प्रतिशत, वंदना 85.6 प्रतिशत , प्रकृति सिंह 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बता दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सभी ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी व उन्हें उचित इनाम देकर सम्मानित किया। संवाद

--------------------------------
राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने 12वीं कक्षा में परचम लहराया

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने 12वीं कक्षा का परिणाम 13 मई को जारी किया। जहां मेवात का परिणाम निराशाजनक रहा। ऐसे में गर्ल्स स्कूल फिरोजपुर झिरका का परिणाम काफी बेहतर रहा। शालिनी, ज्योति, खुशी, राधा, तन्वी, बिपाशा, हेमा, रिजवाना, दिव्या, सहारा की मेरिट रही। स्कूल प्रधानाचार्य एसएम इनाम ने आज सुबह प्रार्थना सभा में सभी सफल छात्राओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया व छात्राओं और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी।
------------------------------
पीडी पब्लिक स्कूल की ईशा रानी व दिव्या ने किया नाम रोशन



फिरोजपुर झिरका। हर वर्ष की तरह इस बार भी पीडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, इस वर्ष स्कूल के बच्चों ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच डाला है, जिसकी सराहना पूरे जिले में हो रही है। कक्षा दसवीं की छात्रा ईशा रानी ने 98.8 प्रतिशत अंक व दिव्या ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे जिले का अभिमान भी बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed