{"_id":"65301c7ee4f0e5102802a4a9","slug":"deputy-commissioner-of-police-gave-information-to-girl-students-on-womens-safety-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16638-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस उपायुक्त ने छात्राओं को महिला सुरक्षा पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस उपायुक्त ने छात्राओं को महिला सुरक्षा पर दी जानकारी
विज्ञापन
छात्राओं को दहेज़ अधिनियम, साइबर क्राइम व पॉक्सो एक्ट की धाराओं से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से महिला सुरक्षा पर छात्राओं को जानकारी दी। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन और कुलसचिव राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को दहेज़ अधिनियम, साइबर क्राइम व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य अपराध के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र विज, विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. कविता, इंस्पेक्टर सुमन और गुरुग्राम विवि के डीन अकादमी अफेयर्स प्रो. सुभाष कुंडू व प्रो. सीमा महलावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सेक्टर-50 थाना एसएचओ राजेश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र विज ने महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहीं गुरुग्राम विवि की छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए डायल 112, दुर्गा शक्ति वाहिनी और महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों व साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वीरेंद्र विज ने बताया कि महिलाओं द्वारा किसी भी समय असुरक्षित स्थिति महसूस करने पर वे 112 नंबर डायल करें। पुलिस आपकी सहायता करने के लिए 10 मिनट में पहुंच जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. कविता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए दहेज़ अधिनियम, साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट और कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।