फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue outbreak not stopping, three new patients found

थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, तीन नए रोगी मिले

Fri, 12 Nov 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak not stopping, three new patients found
गुरुग्राम। जिले में डेंगू का प्रकोप बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी डेंगू के 3 नए मरीज मिले। जबकि मच्छरों का लार्वा मिलने पर नगर निगम प्रशासन की तरफ से 71 घरों को नोटिस दी गई। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 282 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक डेंगू के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, मच्छरों का लार्वा मिलने पर निगम की तरफ से जिले में अब तक कुल 14124 घरों को नोटिस दी जा चुकी है। इनमें ग्रामीण व शहरी इलाकों के घर शामिल हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या अब भी 2 पर ही सीमित है। पहले के मुकाबले डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जाने वाले नमूनों की संख्या में भी कमी आई है। सितंबर मध्य से अक्तूबर मध्य तक रोजाना लगभग 100 नमूने लिए जाते थे। वहीं, अब यह आंकड़ा करीब 50 तक आ गया है। डेंगू की जांच के लिए शुक्रवार को भी 50 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

अब तक 4914 घरों की जांच :
मौसम में बदलाव के साथ मरीजों में बुखार के लक्षणों के साथ ही सर्दी, खांसी, जुखाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रैपिड फीवर सर्वे के तहत लगातार घरों की जांच भी कर रही है। इसके तहत अब तक 663967 घरों की जांच की जा चुकी है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने शुक्रवार को जिले में 8947 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 3210 व ग्रामीण इलाके के 5737 घरों का सर्वे किया गया। जिले में अब तक डेंगू के लक्षणों वाले 4914 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed