फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue outbreak did not stop, 3 new patients were found, number of patients reached 257 in the district

थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 3 नए रोगी मिले,जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 257

Wed, 03 Nov 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak did not stop, 3 new patients were found, number of patients reached 257 in the district
गुरुग्राम। जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रोजाना लग रही भीड़ को देखते हुए स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतारें लग रही हैं तो वहीं जांच के लिए भी मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में डेंगू के 3 नए मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 257 हो गई। इसमें से 100 मरीज तो पिछले 15 दिनों में सामने आए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में नागरिक अस्पताल का डेंगू वार्ड बिल्कुल खाली रहता था, लेकिन इस बार नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। नए मरीजों के आने के साथ ही सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में आधा दर्जन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिस तरीके से मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसको देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के मच्छरों को पनपने से रोकने संबंधी दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक 4487 नमूनों की जांच
स्वास्थ्य विभाग रैपिड फीवर सर्वे के तहत बुखार के लक्षण वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने ले रहा है। इसके तहत अब तक 597009 घरों की जांच की जा चुकी है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने शुक्रवार को जिले में 7563 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 2750 घर शामिल हैं, जबकि ग्रामीण इलाके के 4813 घरों को कवर किया गया है। अब तक डेंगू के लक्षण वाले 4487 नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से जांच के बाद 257 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 घरों में मिला लार्वा
जिले में बुधवार को डेंगू की जांच के लिए 91 नमूने लिए गए। मच्छरों का लार्वा मिलने पर बुधवार को नगर निगम की तरफ से 57 नोटिस जारी किए गए, जबकि इस वर्ष अब तक कुल 13645 नोटिस दिए गए हैं। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए घर-घर सर्वे कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में 16972 घरों की जांच की गई। अब तक 180 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। अब तक 32326 कंटेनर की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed