फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue getting out of control in gurugram highest number of cases came after seven years

मच्छर मार रहा है: बेकाबू हो रहा डेंगू, सात साल बाद आए सबसे अधिक मामले, आप न करें ये गलती

Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील है कि वह अपने घर और आसपास के इलाकों में डेंगू के लार्वा को न पनपने दें।

विज्ञापन
Dengue getting out of control in gurugram highest number of cases came after seven years
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। सन 2015 के 451 केसों के बाद इस वर्ष डेंगू के केसों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या 417 दर्ज की गई है। इसके लिए डेंगू के लार्वा को पनपने से रोकने में बरती जा रही लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। विभाग की लोगों से अपील है कि वह अपने घर और आसपास के इलाकों में डेंगू के लार्वा को न पनपने दें।

विज्ञापन

गुरुवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए। अब तक सबसे ज्यादा 287 मामले फर्रुखनगर में सामने आए हैं। नगरीय क्षेत्र में 74, पटौदी में 22 और गंघौला में 34 केस अब तक सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू का लार्वा पाए जाने पर अब तक 8366 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। विभाग की अपील है कि अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें। घर में जिन पात्रों में पानी इकट्ठा है उसे खाली कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 10 नए केस सामने आए। 15 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। ऑमिक्रोन का कोई केस सामने नहीं आया है। जिले में अब 60 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 57 होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज्ञापन

सात साल में डेंगू के केस
सन केस
2015 451
2016 86
2017 66
2018 93
2019 22
2020 51
2021 327
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed