फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration of parents against annual fees

वार्षिक फीस के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of parents against annual fees
गुरुग्राम। वार्षिक फीस के विरोध में शुक्रवार को आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89 के अभिभावकों ने स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावक स्कूल प्रबंधन से बातचीत पर अड़े रहे, लेकिन स्कूल की ओर से इनसे कोई भी बातचीत करने नहीं आया। मामला कंट्रोल से बाहर होता देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस फोर्स को बुला लिया। प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थी।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89 में करीब एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होती रही। इस एवज में मंथली फीस दे रहे हैं परंतु स्कूल प्रबंधन वार्षिक फीस लेने पर अड़ा हुआ है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि सरकार के आदेश हैं कि वार्षिक फीस न दी जाए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल से बातचीत कराकर कोई रास्ता निकालने की अपील की। प्रदर्शन करने वालों अभिभावक पीयुष वासुदेव, प्रेमपाल, सूबे सिंह, प्रियंका गोयल, अलका, रेणु मल्लिक, सीमा यादव ने कहा कि प्रबंधन सुनने को तैयार ही नहीं है। वार्षिक फीस प्रति बच्चा करीब 30 हजार रुपये आता है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। आरोप है कि स्कूल ने मंथली फीस 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दी है जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed