{"_id":"65d3ca31d5e1b0f479035259","slug":"demonstration-of-congressmen-outside-income-tax-office-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-25747-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रीज करने का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने के विरोध में गुरुग्राम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी भी की।
कांग्रेस के सह जिला प्रभारी राजा राम ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के ही आला कमान के इशारे पर आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी के अकाउंट फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। अगर जल्द से जल्द आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी के अकाउंट चालू नहीं किए गए तो इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के नव नियुक्त सह जिला प्रभारी राजा राम, पंकज डावर, सुधीर चौधरी, कुलराज कटारिया, वर्धन यादव, मुकेश शर्मा, पर्ल चौधरी, मुकेश सिंगला और रविंद्र गुर्जर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।