फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demolition in illegal colony amid people's protest

Gurugram News: लोगों के विरोध के बीच अवैध कालोनी में तोड़फोड़

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demolition in illegal colony amid people's protest
जेसीबी से रास्तों को खोदा गया, निर्माणाधीन मकान गिराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शहर के पुराने दिल्ली अलवर रोड पर लोगों के विरोध के बीच डीटीईपी गुरुग्राम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़-फोड़ की। वहीं बनाए गए रास्ते को जेसीबी से खोदा गया। यह तोड़-फोड़ शहर सोहना तक सीमित नहीं रही, इसके अलावा गांव दमदमा में अवैध रूप से विकसित चहारदीवारी व निर्माणाधीन मकान को गिरा दिया गया। तोड़फोड़ के दौरान डीटीईपी गुरुग्राम बिनेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट धीरज कुमार एमई नगर परिषद सोहना, जेई तकदीर सिंह, सहायक डीटीपी शुभम सहित अतिरिक्त पुलिसबल मौजूद था।

सोहना के पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर दोपहर डीटीईपी टीम जेसीबी व पुलिस दल सहित पहुंची। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डीटीपी शुभम ने बताया कि सोहना शहर के पुराने दिल्ली अलवर रोड पर रॉयल ब्लू डेवलपर कंपनी द्वारा तीन एकड़ में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में सड़कें बनाई गई थीं। जिन्हें खोदा गया है। वहीं दमदमा गांव में छह एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 10 से 12 डीपीसी और चहारदीवारी सहित एक निर्माणाधीन इमारत को तोड़ा गया है। तोड़-फोड़ के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया और जेसीबी के शीशे भी तोड़ दिए। डीटीपी कार्यालय से सहायक असिस्टेंट शुभम ने बताया कि सोहना के गांव दमदमा में किए गए हंगामे और तोड़ी गई जेसीबी को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।लेकिन पहले भी यहां एक कंपनी के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन

डीटीईपी बिनेश कुमार का कहना है कि सरकार की सख्त हिदायत है कि कहीं भी कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माण या प्लॉटिंग का कार्य विकसित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed