फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demolished slums built by illegally occupying government land

Gurugram News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई झुग्गियों को तोड़ा

Thu, 23 Apr 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Demolished slums built by illegally occupying government land
आरोपी महिलाएं झुग्गियों में मादक पदार्थों का कर रही थी व्यापार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-21 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई झुग्गियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेसीबी की मदद से तुड़वाया। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने महिला अपराधी अनीता निवासी पश्चिम बंगाल व सुनीता निवासी बिहार को चिन्हित किया था। दोनों आरोपी महिलाएं नशीला पदार्थ बेचती हैं। इनके खिलाफ पालम विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने एचएसवीपी की सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां बनाई हैं। वे इन झुग्गियों में मादक पदार्थ बेचकर नशे का व्यापार कर रही हैं। जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने एचएसवीपी के समन्वय से यह कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों पर किए अवैध कब्जों को तोड़ा जा रहा है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed