{"_id":"64c40da23040b279cd048b04","slug":"demolished-eight-illegal-farm-houses-built-near-the-national-park-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-10882-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय उद्यान के पास बने आठ अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय उद्यान के पास बने आठ अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया
विज्ञापन
तीन अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण और सड़कों के नेटवर्क को भी तोड़ा
बिना औपचारिकता पूरी किए बिना निर्माण करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने राजस्व गांव सधराना और वजीरपुर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान के पास बने एक फार्म हाउस कॉलोनी में बनाए आठ फार्म हाउसों सहित और तीन अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि अगर फिर से बिना औपचारिकता पूरी किए निर्माण किया तो मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
डीटीपी प्रवर्तन विभाग को सूचना मिल रही थी कि सधराना और वजीरपुर में कुछ लोग अवैध कॉलोनियों को विकसित कर रहे हैं। जांच में सूचना को सही पाया गया। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया लेकिन नोटिस का कोई भी संतोषजनक उत्तर विभाग को नहीं दिया गया। शुक्रवार को विभाग की टीम सेक्टर-10 ए थाना पुलिस के साथ लेकर मौके पर पहुंची। सधराना में सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान के पास में ही पांच एकड़ में अवैध रूप से 8 फार्म हाउस बनाए गए थे। इन फार्म हाउसों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही 900 मीटर बाउंड्री को भी तोड़ दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीव निरीक्षक राजेश चहल भी मौजूद रहे।
इसके अलावा वजीरपुर से फर्रुखनगर रोड पर छह एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में छह निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। यहां सड़कों को भी तोड़ दिया। सधराना में सात एकड़ मे बनाई जा रही कॉलोनी में बिछाई गई सड़कों को ध्वस्त कर दिया। यहीं पर एक तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में सड़कों का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने बताया कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर इकट्ठा लोगों से कहा गया कि वह अपना पैसा अवैध कॉलोनियों में निवेश नहीं करें। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जीएमडीए के अभियंता राजेश यादव मौजूद थे। साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहायक लाइन मैन भैरों सिंह सहित डीटीपी स्टाफ मौजूद रहा।