फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to convene a General Body meeting to decide on matters concerning the interests of advocates.

Gurugram News: अधिवक्ताओं के हितों पर निर्णय के लिए जनरल बॉडी की बैठक बुलाने की मांग

Sun, 28 Jun 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Demand to convene a General Body meeting to decide on matters concerning the interests of advocates.
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर चल रहे संकट पर चिंता जताई। उन्होंने बार की जनरल बॉडी की बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर अधिवक्ताओं के हित में सामूहिक निर्णय लेने का समय आ गया है। कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि हॉल नंबर-1, 2 और 3 सहित पूरे बार के अधिवक्ता लंबे समय से बैठने की समुचित व्यवस्था के अभाव में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में नई न्यायिक अवसंरचना का निर्माण स्वागत योग्य है। इसके साथ अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त चैंबर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्रीष्मावकाश समाप्त होने से पहले या एक जुलाई को सी-ब्लॉक पार्किंग में जनरल बॉडी की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में बार का प्रत्येक सदस्य अपनी राय रख सके और बार के भविष्य और अधिवक्ताओं के अधिकारों से जुड़े सभी निर्णय सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed