{"_id":"5f01d6908ebc3e431204a8ca","slug":"demand-of-delhi-revari-train-gurgaon-news-noi5214057146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्री संघ ने दिल्ली-रेवाड़ी गाड़ियों को चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्री संघ ने दिल्ली-रेवाड़ी गाड़ियों को चलाने की मांग
विज्ञापन
पटौदी। दैनिक रेलयात्री संघ ने सरकार से दिल्ली-रेवाड़ी रूट की सभी ट्रेनों का चलाने की मांग की है। इसी के लिए रविवार को रेलयात्री संघ ने पटौदी के स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार को गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा है।
दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि कोरोना संक्रमण में ट्रेन नहीं चलने के कारण से लोगों को नौकरी छूट चुकी हैं, क्योंकि उनका एक मात्र साधन ट्रेन थीं। अब कई माह से ट्रेन बंद होने के कारण नौकरी करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करते हुए निजी व दोपहिया वाहनों सेजाना पड रहा है।
दोपहिया वाहनों से काफी खर्च आता है और दुर्घटना होने का डर भी बना रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार से सब कुछ खुल रहा है तो ट्रेनों का भी संचालन भी नियमों के साथ किया जाए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर शिव कुमार, सुरेंद्र, भारत भूषण, दिनेश, जयप्रकाश, बालकिशन, सोमबीर, राजपाल, दीपक, पवन कुमार और राजेंद्र सहित काफी संख्या में रेल यात्री मौजूद थे।