{"_id":"6564e5814394b0285b028e65","slug":"demand-for-construction-of-permanent-chhath-ghat-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19506-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्थायी छठ घाट के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्थायी छठ घाट के निर्माण की मांग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले पूर्वाचल के प्रतिनिधि, भाजपा की जिलाध्यक्ष भी रहीं मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के पूर्वाचल के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम में छठ महापर्व पर पूर्वांचल के लोगों को होने वाली समस्याओं की चर्चा करते हुए शहर में स्थायी छठ घाट के निर्माण की मांग की है। इस मौके पर गुरुग्राम भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ भी प्रतिनिधिमंडल के साथ रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम में 15 जगहों पर स्थायी छठ घाट के निर्माण का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए वे जिला प्रशासन से कहेंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बीएन लाल, विश्व विजय झा, विपिन जायसवाल, राजेश पटेल, रणधीर राय, वेदांत तिवारी, देवानंद यादव, राम यत्न यादव, संजय सिंह, श्री राम सिंह, संजीव साह, केके सिंह आदि शामिल थे।