{"_id":"6165cb2a8ebc3e05c721da72","slug":"demand-for-arrest-of-accused-of-student-s-murder-demonstration-gurgaon-news-noi610065067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल के छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना- प्रदर
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी में छह दिन पहले मेडिकल के छात्र की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में न्याय दिलाने को लेकर मंगलवार को कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर एसपी उद्योग विहार पहुंचे। जहां पर उन्होंने छात्रों को तीन दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। छात्रों ने कहा कि एसजीटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दे।
छह दिन पहले एसजीटी यूनिवर्सिटी के कैंपस में पार्किंग के पास लॉ की पढ़ाई कर रहे लकी ने अपने भाई नितेेेश व अन्य के साथ मिलकर मेडिकल के छात्र विनीत की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस की ओर से अब तक कोई गिरफ्तारी न होने के कारण मंगलवार को छात्र कैंपस में एकत्रित होने लगे। उन्होंने एक बड़े बैनर के तले प्रदर्शन किया। जिसमें लिखा हुआ था कि विनीत को न्याय मिले और उसके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय। विनीत के साथ पड़ने वाले लवप्रीत ने बताया कि छात्रों की यह भी मांग है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से मृतक केेे परिजनों को मुआवजा दिया जाय। मौके पर पहुंचे एसीपी राजीव यादव ने बताया कि इस मामले मेें आरोपियों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। तीन दिन के अंदर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को गिरफ्तारी का इंतजार
लकी व उसका भाई नितेश, राहुल व हिमानी हत्या के आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, राहुल व हिमानी के परिजन उनके संपर्क में हैं। पुलिस को मुख्य आरोपियों के गिरफ्तार होने का इंतजार है। जांच के बाद होने वाली जानकारी के बाद अन्य को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए लकी के दोस्तों को बुलाया
मामले की छानबीन के चलते सीआईए पालम विहार की टीम ने लकी के पांच दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनको देर शाम छोड़ दिया। दोस्तों का कहना है कि वारदात के बाद से वह उनके संपर्क में नहीं है। सीआईए की ओर से उनको चेतावनी दी गई है कि वह किसी के संपर्क में आता है तो पुलिस को तुरंत सूचना देंगे।
मेडिकल के छात्र की परिसर में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में छात्रों ने मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसे रजिस्ट्रार को दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के लिए इस तरह का पहला मामला है। कानूनी दायरे में रहकर उसकी क्या मदद की जा सकती है, देखा जा रहा है।
- रमेश चंद्र कुहाड़, वीसी , एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम।