फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi jaipur highway travel to be more easier from next year tender to open on 15 September for flyover and underpass

दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर होगा आसान: जाम वाले स्थानों पर फ्लाईओवर, अंडरपास के टेंडर 15 को खुलेंगे

Wed, 08 Sep 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Sep 2021 05:30 PM IST
सार

हाईवे पर मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिलास चौक पर फ्लाईओवर, मसानी बैराज पर दो अतिरिक्त लेन और बनीपुर चौक फ्लाईओवर पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi jaipur highway travel to be more easier from next year tender to open on 15 September for flyover and underpass
दिल्ली जयपुर हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयुपर हाईवे का सफर आसान करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि अगले साल के शुरुआत में हाईवे पर आरामदायक सफर की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन


एनएचएआई गुरुग्राम से बावल के बीच सभी बाधाओं को दूर करने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इस कड़ी में मानेसर और बिलासपुर से लेकर मसानी बैराज और बावल के बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के टेंडर की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन


15 सितंबर को टेंडर खोल दिए जाएंगे। हाईवे पर मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिलास चौक पर फ्लाईओवर, मसानी बैराज पर दो अतिरिक्त लेन और बनीपुर चौक फ्लाईओवर पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  मानेसर एलिवेटेड के लिए 90 करोड़, बिलासपुर के लिए 23, बावल चौक के लिए 25 तथा मसानी बैराज के लिए करीब 15 करोड़ का अनुमानित बजट तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मिलेगी निजात : 
जाम से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से बावल से गुरुग्राम के बीच सफर एकदम सुगम होगा। फिलहाल जो सफर दो घंटे में तय हो रहा है, उसे तय करने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। 


आमजन के साथ उद्योगों को मिलेगी राहत : 
 मारुति, हीरो, होंडा जैसी ऑटोमोबाइल और कई नामी टेक्सटाइल कंपनियों की वेंडर कंपनियां स्थापित है। एक अनुमान के अनुसार मानेसर, धारुहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुसखेड़ा और नीमराना में करीब दस हजार से अधिक कंपनियां मौजूद हैं। इनमें हजारों कामगार काम करते हैं जो गुरुग्राम और बावल के बीच सफर करते हैं। इसके अलावा माल ढुलाई के लिए वाहनों को भी जाम में भारी परेशानी होती है।

इन योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इससे यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा। -राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed