फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   defaulter properties will sealed

20 लाख रुपये से अधिक संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संपत्ति होगी सील

Mon, 13 Jan 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
defaulter properties will sealed
20 लाख रुपये से अधिक संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संपत्ति होगी सील
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को संपत्तिकर कार्य की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बड़े संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संपत्ति को नियमानुसार सील, अटैच और नीलाम करने की कार्रवाई करें। निगमायुक्त ने कहा कि सभी क्षेत्रिय कराधान अधिकारी 20 लाख रुपये से ज्यादा संपत्तिकर डिफॉल्टरों की सूची तैयार करके कार्रवाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के दबाव में ना आएं। बैठक में बताया गया कि जोन-1 में 20 लाख रुपये व इससे ऊपर की 27 संपत्तियां हैं, जिनमें से नोटिस देने उपरान्त 3 संपत्ति मालिकों ने संपत्तिकर जमा करवा दिया है। जोन-2 क्षेत्र में 87 संपत्ति हैं व जोन-3 क्षेत्र में 66 संपत्ति में से 10 संपत्ति मालिकों ने संपत्तिकर जमा करवा दिया है। इसके साथ ही जोन-4 क्षेत्र में 73 संपत्तियां हैं। इन संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं व आगामी कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त ने अधिकारियों से यह भी कहा कि उनके यहां जिन संपत्ति मालिकों ने संपत्तिकर से संबंधित आपत्तियां दर्ज करवाई हुई हैं, उनका निपटारा जल्द से जल्द करें। निगमायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 31 जनवरी तक संपत्तिकर की अदायगी करने वालों को संपूर्ण ब्याज माफी व मौजूदा वित्त वर्ष के संपत्तिकर में 10 फीसदी की छूट का लाभ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed