{"_id":"652cbfdb4b7282c29b06a236","slug":"decision-on-monu-manesars-bail-application-today-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-1018330-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोनू मानेसर की जमानत अर्जी पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोनू मानेसर की जमानत अर्जी पर फैसला आज
विज्ञापन
नूंह हिंसा के बाद की थी भड़काऊ पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। राजस्थान के घाटमीका निवासी नासिर-जुनैद की हत्या और पटौदी फायरिंग मामले के आरोपी मोनू मानेसर के खिलाफ नूंह पुलिस द्वारा दर्ज किए गए भड़काऊ पोस्ट मामले में आज जमानत पर फैसला होगा। मोनू मानेसर के वकील एलएन पाराशर द्वारा नूंह कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में मोनू को नूंह पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, मोनू मानेसर को जब नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब राजस्थान पुलिस ने उसे नासिर-जुनैद हत्या मामले में प्रोडक्शन वारंट पर सौंपने को अर्जी लगाई थी, जिसके बाद राजस्थान पुलिस को अदालत ने उसे सौंप दिया था। वह तभी से अजमेर जेल में बंद था। मोनू मानेसर के खिलाफ पटौदी में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में गुरुग्राम की पटौदी थाने की पुलिस उसे राजस्थान से प्रोफेशन लाई थी। पटौदी पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद मोनू को अदालत में पेश किया था। जहां अदालत ने उसे भोंडसी जेल भेज दिया था। रिमांड के दौरान पटौदी पुलिस ने मोनू मानेसर की निशानदेही पर उसके पास से बुलेटप्रूफ गाड़ी और राइफल बरामद की है।