फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of youth found in drain of Kankraula village in gurugram

Gurugram News: कांकरौला गांव के गंदे नाले में मिला युवक का शव, मृत युवक की नहीं हुई पहचान

Sun, 30 Nov 2025 04:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 30 Nov 2025 04:49 PM IST
सार

गुरुग्राम के कांकरौला गांव में शनिवार की शाम एक युवक का शव गंदे नाले में मिला। मृत युवक के गले पर गहरे तेजधार हथियार का निशान मिला है। पुलिस मृत युवक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Dead body of youth found in drain of Kankraula village in gurugram
शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत कांकरौला गांव में शनिवार की शाम एक युवक का शव गंदे नाले में मिला है। शव फूलने के बाद नाले में पानी के ऊपर आया तो राहगीरों को दिखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृत युवक के गले पर गहरे तेजधार हथियार का निशान मिला है।

विज्ञापन


मृत युवक की अभी पहचान नहीं हुई है और उसकी उम्र करीब 35 साल है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। युवक के दाहिने हाथ पर तील का टेटू और छाती पर बांये तरफ महादेव टेटू गुदा हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद बाद शव को सबूत मिटाने और पहचान छिपाने के इरादे से नाले में फेंका गया था।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि युवक का शव ज्यादा पुराना नहीं है। शुक्रवार की रात को युवक की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया होगा, जोकि दोपहर बाद फूलकर नाले में पानी के ऊपर आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मृत युवक की जेब में कोई दस्तावेज या पहचानपत्र नहीं मिला, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृत युवक की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव के फोटो को आसपास के क्षेत्रों में दिखाया है। वहीं, इस मामले को लेकर कांकरौला गांव में ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई है, लेकिन मृत युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। संभावना है कि हत्या करने वालों ने शव को रात के अंधेरे में नाले में फेंक दिया गया ताकि पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगे। पुलिस ने युवक की हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

बाहर का हो सकता है मृत युवक
पुलिस ने जब युवक के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि कांकरौला व आसपास के गांवों में कई बार बाहर से आए मजदूर आपसी रंजिश में एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि मृतक कोई बाहर का मजदूर हो सकता है, जिसकी किसी ने दुश्मनी हो। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मृत युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं और गांवों व बस्तियों में फोटो दिखाकर युवक के बारे में जानकारी ली जा रही है। गांव व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed