Gurugram: बारिश के बीच डीसी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा, जरूरी काम पर ही घर से निकलने की दी सलाह
डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी के पुख्ता इंतजामों के चलते ज्यादातर अंडरपास यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में आज दोपहर तक 150 एमएम बारिश हुई। बारिश के दौरान डीसी निशांत कुमार यादव ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। जिला में जलभराव वाले क्षेत्रों से निकासी का कार्य तेज, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी के पुख्ता इंतजामों के चलते ज्यादातर अंडरपास यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। NH 48 के मेन कैरिज वे पर जलभराव नहीं होने दिया गया। यातायात भी सुचारू ढंग से जारी है।
डीसी ने गुरुग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि लगातार जारी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो रहा है, केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें। साथ ही कॉर्पोरेट को सलाह देते हुए कहा कि सोमवार को अपने स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दें जिससे बरसात के थमते ही सड़कों से पानी निकाला जा सके।