फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Daughters of Farukhnagar got first place in Kabaddi

Gurugram News: कबड्डी में फर्रुखनगर की बेटियों का पहला स्थान

Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Farukhnagar got first place in Kabaddi
-जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सोहना की टीम को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर की बेटियों ने जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सेक्टर 4-7 स्थित जी.एम.एस.एस.एस. विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में फर्रुखनगर की टीम ने फाइनल में सोहना की टीम को मात दी। अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।


विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतिका शर्मा ने खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे छात्राओं की मेहनत, संघर्ष और खेल प्रभारी विजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन अहम रहा। उन्होंने प्रशिक्षक संदीप व पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है और हमें विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय में विजेता टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल दिए गए। अब टीम की नजर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed