फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Daughters charted the journey from sweat to medals.

Gurugram News: बेटियों ने तय किया पसीने से पदकों तक का सफर

Mon, 12 Oct 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Daughters charted the journey from sweat to medals.
एसजीएफआई राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। प्रशिक्षक
जिम्नास्टिक में छह टीमों ने जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिका के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अंबाला में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में अंडर-14 बालिका टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, रिदमिक जिम्नास्टिक में जिले की बालिका टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का एसजीएफआई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

जिला शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षकों व टीम प्रबंधकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीसी उत्तम सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान मिलती है। सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर गुरुग्राम और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed