फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Danger looming over nearby buildings

आसपास की इमारतों में भी मंडरा रहा खतरा

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Danger looming over nearby buildings
गुरुग्राम ( आशीष निगम)। थाना बजघेड़ा स्थित सेक्टर-109 के चिनटेल्स पैराडाइसो में हुए दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके के लोग सहम गए हैं। हर किसी को अपनी सोसाइटी और अपने टावरों की चिंता सताने लगी है। अधिकांश जगहों पर प्लास्टर गिर रहे हैं और सरिया साफ दिखाई दे रही है। कई निर्माण कार्यों का रखरखाव नहीं होने से स्थानीय आरडब्ल्यूए भी निशाने पर हैं, जिनका गठन बिल्डरों के इशारों पर हुआ है।
विज्ञापन

चिनटेल्स पैराडाइसो के गेट के बाहर शनिवार को हुए धरना प्रदर्शन में आथर्व अर्पाटमेंट और ब्रिक्स लुंबिनी के लोग भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीड़ितों का साथ दिया, उन्हें ढांढस बंधवाया। घंटों तक 50 परिवारों के साथ रहे, जिनका फ्लैट का हिस्सा गिरा है या एहतियातन उनसे खाली कराया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने धरना प्रदर्शन के बाद अपना भी दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां भी कई शिकायतों के बाद जिला योजनाकार विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उनकी शिकायतों को ठंडे बस्ते में रख दिया गया है। ब्रिक्स लुंबिनी निवासी शशि पांडेय, डॉ. लीना, इशानी, स्वाति, मीतू सहित कई महिलाओं ने कहा कि उन्हें खुद से ज्यादा पति और बच्चों की चिंता सता रही है। ये महिलाएं बहुत ज्यादा आक्रोशित इसलिए थीं क्योंकि वहां पहुंचने वाले अधिकारी किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर शिकायतों पर गंभीर कार्रवाई हो रही होती तो किसी बिल्डर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इतना घटिया निर्माण कर सके। हमारी शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये हादसा एक बड़ा सबक है, लेकिन अभी तक सरकारी सिस्टम की आंखें बंद हैं।
-अनिल कारपे, निवासी ब्रिक्स लुंबिनी
सोसाइटी के कई टावरों में बालकनी का कोने के प्लास्टर गिर रहे हैं। सड़कों का हाल बहुत बुरा है। जहां पानी भरने पर चलना मुश्किल हो जाता है। शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-गौरव प्रकाश, निवासी ब्रिक्स लुंबिनी
निर्माण की जांच होनी चाहिए। आखिर निर्माण के मानक क्या हैं और कितना पूरा किया गया है। हर बिल्डिंग की जांच हो और सच सामने आए। अन्यथा कुछ दिन बाद ये मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा और गड़बड़ी करने वाले फिर से यही करेंगे। इस पर रोक लगनी चाहिए।
-संदीप, निवासी आर्थव अपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed