{"_id":"6a1c4ce9c95427c7d30c0644","slug":"danced-while-standing-on-the-bonnet-of-fortuner-security-guard-beaten-up-for-protesting-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89849-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फॉर्च्यूनर के बोनट पर खड़े होकर किया डांस, विरोध करने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फॉर्च्यूनर के बोनट पर खड़े होकर किया डांस, विरोध करने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा
विज्ञापन
वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दो गाड़ियों को जब्त कर युवकों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में शनिवार की रात को युवकों ने शराब पीकर सोसाइटी में हुड़दंग मचाया और मारपीट की। पार्टी के बाद तीन युवकों ने तेज आवाज में गाने चलाकर फॉर्च्यूनर के बोनट पर चढ़कर डांस किया। युवकों को हंगामा करने से रोकने पर आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और आरडब्ल्यूए की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दो गाड़ियों को जब्त कर युवकों को हिरासत में लिया है।
30 मई की रात गढ़ी हरसरू के दो युवक सोसाइटी में रहने वाले किरायेदार दोस्त से मिलने आए थे। पहले फ्लैट में तीनों ने शराब पी और रात को साेसाइटी के कॉमन क्षेत्र में उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। एक युवक ने फॉर्च्यूनर का दरवाजा खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाया और दूसरा युवक बोनट पर चढ़कर हरियाणवी गानों पर नाचने लगा। सारे होम्स आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रवीन मलिक ने बताया कि शोर सुनकर जब सुरक्षा गार्ड ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों का प्रॉपर्टी का काम है।
आरडब्ल्यूए ने किरायेदार को दो दिन में फ्लैट खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने एक्स पर लिखा कि गुरुग्राम में इन तत्वों द्वारा असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे सभ्य समाज में डर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि किरायेदार को पहले भी नोटिस दिया जा चुका है। आरडब्ल्यूए के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी सोसाइटी में आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल रहा है। पिछली बार लिखित माफीनामा और जुर्माना भरने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया था, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- --
एक फॉर्च्यूनर व एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है और युवकों को जांच में शामिल किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - प्रदीप, एसआई व प्रभारी, सेक्टर-93 पुलिस चौकी।