फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dabangs beat up two friends in a land dispute

जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने बचाव में आए दोस्तों को भी पीटा

Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up two friends in a land dispute
गुरुग्राम। जमीन के विवाद में आधा दर्जन लोगों ने दो दोस्तों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि गाली गलौच करने के बाद दबंगों ने दोनों दोस्तों को लाठी डंडों से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबड़ा बाकीपुर निवासी राहुल ने बताया कि वह 16 जनवरी को दोपहर दो बजे अपने घर से घूमने के लिए गांव के जोहड़ की तरफ गया था। कुछ देर बाद कृष्ण कोसली, विजय कोसली, प्रशांत तुरक्कापुर, मिट्टन उर्फ रवि, मनजीत व उसके कुछ अन्य साथी वहां आ गए और आते ही गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसे पीटा। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। बाद में उसके दोस्त नितिन फौजी ने सूचना मिलने पर उसे जमालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वो उसका दोस्त नितिन फौजी और संजू अपनी गाड़ी से अपने घर आ रहे थे। प्रधान होटल ख्वासपुर के पास पहुंचने पर, आरोपियों ने रास्ते में उनका पीछा करना शुरू कर दिया और रास्ते में रुकवाकर आरोपियों ने दोबारा पीड़ित के साथ मारपीट की। बीच बचाव के लिए आए दोस्त के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed