फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cycle rally will be accompanied by cultural program: Deputy Commissioner

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी साइकिल रैली : उपायुक्त

Sat, 02 Sep 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally will be accompanied by cultural program: Deputy Commissioner
नशा मुक्त हरियाणा के लिए करनाल से आने वाली रैली के स्वागत के दिए निर्देश
विज्ञापन

पांच सितंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी दिया जाएगा नशा मुक्त हरियाणा का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ करनाल से आरंभ हुई साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) पांच सितंबर को जिले में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहली सितंबर को करनाल से यह रैली रवाना की। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने साइक्लोथॉन रैली की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक ली। इस आयोजन में जिले के युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए।
निशांत कुमार यादव ने बताया कि गुरुग्राम जिला में साइक्लोथॉन रैली रेवाड़ी जिला के पाल्हावास होते हुए पांच सितंबर को दाखिल होगी। यह रैली जाटोली, पटौदी मंडी, फरुखनगर, सुल्तानपुर, धनकोट होते हुए गुरुग्राम शहर में दाखिल होगी। अगले दिन छह सितंबर की सुबह सोहना रोड होते हुए जिले में दाखिल होगी। इस रैली में जिले से भी बड़ी संख्या में साइकिल सवार शामिल होंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग, सिविल डिफेंस, शहर के साइकिल क्लब, पुलिस व राहगीरी संस्था के माध्यम से इस रैली में शामिल होने के लिए साइकिल सवारों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा उदय मुहिम को लेकर अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला वासियों को हरियाणा उदय ऑनलाइन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण भी करना चाहिए। https://uday.haryana.gov.in/cyclothon_ecertificate पोर्टल पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी होगा। उन्होंने साइक्लोथॉन के मार्ग में रिफ्रेशमेंट, मेडिकल टीम, यातायात पुलिस आदि इतंजामों को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, जिला परिषद की सीईओ अनुश्योकंद, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, एसीपी अखिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार लच्छी राम, कलाग्राम की संयोजक शिखा सहित खेल विभाग व राहगीरी फाउंडेशन के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed