फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber fraud

Gurugram News: विभिन्न बैंकों के 72 एटीएम व फर्जी सिमों के साथ तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- 27 विभिन्न बैंकों के एटीएम, तीन फर्जी सिम, दूसरे आरोपी से 25 एटीएम, चार फर्जी सिम, तीसरे से 21 एटीएम तीन फर्जी सिम बरामद किए है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीनूंह।
एटीएम व फर्जी सिम के माध्यम से सैंकड़ों लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुके तीन शातिर आरोपियों को नूंह की क्राइम ब्रांच की टीम ने सलंबा गांव के पास काबू किया है। पकड़े गए साइबर ठगों के नाम अकरम , साबिर व अरमान हैं। आरोपियों के कब्जे से 73 एटीएमकार्ड 10 फर्जी सिम एक कार बरामद हुई है। आरोपितों के विरुद्ध इससे पहले भी नगीना व पुन्हाना में एक-एक केस साइबर ठगी का दर्ज है।
आरोपी इंटरनेट के माध्यम से अलग-अलग तरीके से मेवात में बैठे दूसरे राज्यों के सैंकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है जांच के दौरान पुलिस को ठगी के दर्जनों खुलासे होने की उम्मीद है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नूंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयूष यादव ने बताया कि मंगलवार को क्राइम ब्रांच के निरीक्षक जंगशेर को सूचना मिली थी, संलबा गांव में तीन साइबर ठग ठगी की योजना बना रहे हैं। जंगशेर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने बताए गए स्थान पर छापे की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से पुलिस ने अकरम , साबिर व अरमान को गिरफ्तार किया । तलाशी लेने पर अकरम के जेब से 27 विभिन्न बैंकों के एटीएम तीन फर्जी सिम, साबिर से 25 एटीएम चार फर्जी सिम, अरमान से 21 एटीएम तीन फर्जी सिम बरामद किए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयूष यादव का कहना है कि रिमांड पर लेने के बाद आरोपितों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed