फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cyber ??city will be on camera since April

अप्रैल से कैमरे की जद में होगा पूरा गुरुग्राम

Fri, 29 Jan 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??city will be on camera since April
गुरुग्राम (कमल शर्मा)। अप्रैल से पूरा शहर सीसीटीवी कैमरे की जद में हो जाएगा। इसके लिए जीएमडीए ने 500 से ज्यादा स्थानों पर 1200 कैमरे तेजी से लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 800 कैमरे लगाए जा चुके हैं, शेष 400 फरवरी और मार्च में लग जाएंगे। पिछले साल ही शहर के इन सभी स्थानों पर लग जाने थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन हो गया, जिसके कारण देरी हो गई। इनमें से 15 प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मदद के लिए फेस रेकग्निशन कैमरे लगाए जाने हैं। इनके माध्यम से वांटेड अपराधियों और संदिग्ध लोगों को ट्रेस करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ट्रायल के तौर पर शीतला माता मंदिर और बस स्टैंड पर फेस रेकग्निशन कैमरे कैमरे लगाए जा चुके हैं जिनका ट्रायल भी सफल रहा है। मानेसर के सभी इलाकों में कैमरे लगाए जा चुके हैं और पूरी तरह से काम कर रहे हैं। सभी कैमरे 24 घंटे काम करेंगे, बिजली न होने पर सोलर पैनल के माध्यम से काम करेंगे। पुलिस के पास अपराधियों का पहले से डाटा रहेगा। उस डाटा के आधार पर फेस रेकग्निशन कैमरे की जद में आए लोगों के फेस से मिलान करके अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस किया जा सकेगा। यह कैमरे पुलिस अधिकारियों के अनुरोध पर उनकी मदद के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों पर संदिग्ध वाहनों को ट्रैक करने के लिए ट्रैकिंग कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए भी बिना हेलमेट, वेस्ट मैनेजमेंट और गलत दिशा में जाने वाले वाहन और उनके चालकों की डिटेल इन कैमरों में रहेगी। जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन के अंतर्गत कार्रवाई कर सकती है। क्योंकि कोई भी वाहन स्वामी निर्धारित रफ्तार से तेज वाहन चलाएगा, उसको भी कैमरा अपनी जद में ले लेगा। जिनका सीधा संबंध पुलिस कंट्रोल रूम से होगा। कैमरों के कंट्रोल रूम (मेन सर्वर) से पुलिस तथा अथॉरिटी डाटा लेकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में लग रहे हैं
शहर के सभी मेट्रो स्टेशन, पीडब्लूडी टी प्वाइंट, रेलवे स्टेशन, भूतेश्वरी मंदिर, सुखराली, राजीव चौक, सब्जी मंडी, चक्करपुर, एमजी रोड, सदर बाजार, इफ्को चौक आदि।

मानेसर में कैमरे लग चुके हैं। गुरुग्राम में भी कैमरे लगाने का काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कैमरे मार्च के अंत तक लग जाएंगे। अप्रैल से शहर के सभी कैमरे पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे। जिन स्थानों पर कैमरे लग चुके हैं, उन स्थानों पर वह काम कर रहे हैं।
- पीके अग्रवाल, एडवाइजर, स्मार्ट सिटी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed