फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cruelty to a three year old girl

मध्य प्रदेश के ध्यानार्थ : तीन वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी

Fri, 26 Apr 2024 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cruelty to a three year old girl
खून से लथपथ पत्थरों के बीच फंसी मिली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव रिठौज में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची के साथ करीब 45 वर्षीय मजदूर द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को बच्ची खून से लथपथ हालत में एक मकान के पीछे पत्थरों के बीच फंसी मिली। वारदात के बाद आरोपी फरार है। बच्ची को गंभीर हालत में गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना पाकर सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट की टीमें भी मौके पर पहुंची और जांच की।


मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी कई मजदूर रिठौज ढाणी पर रविंद्र फौज के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एक मजदूर आया था, जो उसी मकान में रह रहा था। रात को यहां रहने वाले एक मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची गायब हो गई। इसके साथ ही एक मजदूर भी गायब था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक मकान के पीछे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों ने देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ मिली, जो पत्थरों के बीच में फंसी थी। इसके बाद जब बच्ची के मिलने की सूचना मजदूरों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे और बच्ची की पहचान की। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed