फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maid robbed wife and daughter of an officer posted in merchant navy

नौकरानी की करतूत: मर्चेंट नेवी में तैनात अधिकारी की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूटा, वारदात को ऐसे दिया अंजाम

Thu, 10 Feb 2022 09:10 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि पूरे मामले में  घरेलू सहायिका आरती ने साजिश की है। वारदात को अंजाम देने से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी निष्क्रिय कर दिया था। 

विज्ञापन
Maid robbed wife and daughter of an officer posted in merchant navy
मर्चेंट नेवी में तैनात अधिकारी का घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10 ए क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका ने मर्चेंट नेवी में तैनात अधिकारी की पत्नी और उसकी बेटी को बंधक बनाकर चार अन्य लोगों की मदद से लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन


सेक्टर-10 की रहने वाली सुमिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ महीनों से आरती नाम की एक महिला उनके घर पर काम कर रही थी। वह सुबह के समय आती थी। मंगलवार को वह शाम के करीब पांच बजे आई। उससे जूस मांगा तो उसने सुमिता और उसकी बेटी को जूस दिया। जिसे पीकर वह अर्ध बेहोश हो गए। इस दौरान आरती ने चार अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने सुमिता और उनकी बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरती व उसके साथ आए लोगों ने घर में रखे जेवर, 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, कीमती घड़ियां आदि लूट लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह स्वयं को बंधन मुक्त करके उन्होंने अलार्म बजाया। जिसके बाद किराएदार विशाल आए और उन्हें अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद पुलिस ने आरती व अन्य के खिलाफ जहर देने, चोरी और बंधक बनाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की रहने वाली है 
थाना प्रभारी के नवीन कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में सामने आया है कि आरती नेपाल की रहने वाली है। छह माह से इनके पास काम करती थी। वह कहां रहती थी। उसके बारे में भी इनको जानकारी नहीं है। सेक्टर में आते-जाते देख उसे काम पर रखा था। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed